शुरू न्यूज़
जिले के प्रतिष्ठित सूर्या ग्रुप ने जनपदवासियों और छात्र-छात्राओं को एक और बड़ी सौगात दी है। आधुनिक, उच्च और चिकित्सा शिक्षा में मील का पत्थर स्थापित करने के बाद अब इस समूह ने विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सूर्या लॉ कॉलेज’ की स्थापना की है, जहाँ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कानून की पढ़ाई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) से संबद्ध इस महाविद्यालय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता मिल गई है। इस खबर से पूरे क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि अब स्थानीय युवाओं को वकालत और कानून की उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
सूर्या लॉ कॉलेज के 3 वर्षीय एलएल.बी. पाठ्यक्रम के लिए 120 सीटें और 5 वर्षीय बी.ए. एलएल.बी. पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटें स्वीकृत हुई हैं, जिससे कुल 180 सीटों पर प्रवेश संभव होगा। इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण छात्र बी.ए. एलएल.बी. (5 वर्षीय) में प्रवेश ले सकते हैं, जिसके लिए वार्षिक शुल्क मात्र ₹20,000/- निर्धारित है, जबकि स्नातक उत्तीर्ण युवा एलएल.बी. (3 वर्षीय) पाठ्यक्रम के लिए योग्य हैं। खलीलाबाद के मध्य स्थित इस संस्थान ने आधुनिक सुविधाओं के साथ छात्रों को बेहतरीन शैक्षणिक माहौल देने का संकल्प लिया है।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि छात्रों को अनुभवी फैकल्टी और बेहतरीन विधिक माहौल का लाभ मिलेगा, जो उनके करियर को सही दिशा देने में सहायक होगा। व्यवस्थापक नितेश द्विवेदी ने जानकारी दी कि नए सत्र के लिए सीटें बेहद सीमित हैं और नियमानुसार “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। इच्छुक छात्र और अभिभावक विस्तृत जानकारी तथा दाखिला सुनिश्चित कराने के लिए संस्थान के खलीलाबाद (संत कबीर नगर) स्थित कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं, या दिए गए मोबाइल नंबरों 📞 9452190295 और 📞 8726557778 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड