₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

Shuru News

एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में नए सत्र का आगाज: सरस्वती पूजन संग छात्रों को ‘सफलता का मंत्र’

Sunil Rai

संतकबीरनगर के धनघटा स्थित नाथनगर में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गुरुवार को धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर माँ सरस्वती की विशेष आराधना की गई, संस्थान के संस्थापक स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और नौनिहालों व शिक्षकों को सफलता के मूलमंत्र दिए गए।

कार्यक्रम में सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी, सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने माँ सरस्वती की आरती और पूजन किया। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने इस ग्रामीण अंचल में स्थापित संस्थान के छात्रों की प्रतिभा को समय-समय पर साबित करने की सराहना करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का मंत्र दिया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वर्तमान शैक्षणिक सत्र के पहले दिन कड़ी मेहनत और निष्ठा से सफलता के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दिलाया।

एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने नए सत्र में सभी शिक्षकों और छात्रों से पूरी निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया और आश्वासन दिया कि संसाधनों की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि अभिभावकों का अपेक्षित सहयोग मिला तो इस सत्र में संस्थान के छात्र निश्चित रूप से इतिहास रचेंगे और अपनी प्रतिभा से सफलता के शिखर पर पहुँचेंगे। असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य देव कुमार गोस्वामी ने प्रबंधन को सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से बेहतर परिणाम देने का भरोसा दिलाया।

संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है, जिसके लिए अभिभावकों और छात्रों की भीड़ देखी जा रही है। अधिकारियों ने अभिभावकों से जल्द से जल्द अपने बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील की। पहले दिन स्कूल पहुँचे नौनिहालों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्र, महेंद्र चौधरी, दिग्विजय यादव, धर्मेंद्र चौरसिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



अशोक धवल
कोषागार के मुख्य रोकड़िया विजय कुमार श्रीवास्तव को भव्य विदाई
अनिल कुमार प्रजापति
गोरखपुर BSA का आदेश ‘भ्रष्टाचार का सरकारी लाइसेंस’, एक स्कूल पर वसूली का आरोप
Kuldeep Verma
होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की महान खोज और संघर्ष का स्मरण
Kamalakant tiwari
ओडिशा से आई दुखद घटना, हर माता-पिता के लिए चेतावनी
Kamalakant tiwari
हीरा-मोती से भी महंगा है इस चिड़िया का घोंसला!
EN Daily National
एनटीए पर बवाल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जोरदार मांग
Vinay kumar giri
अधिक जानकारी के लिए एसबीआई शाखा से करें संपर्क
Sanjay rathour
लखीमपुर खीरी में दो ट्रकों की भयंकर भिड़ंत, कई के दबे होने की आशंका
HindiEnglishHindi
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी