शुरू न्यूज़
आज दिनांक 02.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह ने UPTET-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रबंधन और परीक्षा संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा न होने देने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है, साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनपद पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुँचें और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड