₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

Shuru News

सामान्य कार्यकर्ता के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, जीता सबका दिल

खबरें 24

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का संतकबीरनगर के खलीलाबाद आगमन विशेष चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने जिले की एक सामान्य और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता साधना चौधरी के आवास पर पहुंचकर संगठन में कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और अपनी आत्मीयता का परिचय दिया। इस खबर से क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए।

बताया गया कि साधना चौधरी के ससुर, स्वर्गीय लक्ष्मण चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच वर्षों पुराना संबंध रहा है। दोनों ही जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से शुरुआत से जुड़े थे। अपने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच साधना चौधरी के आवास पर पहुंचकर पंकज चौधरी ने न केवल पुराने संबंधों का निर्वहन किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भाजपा में पद से अधिक समर्पण और निष्ठा का महत्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस दौरान, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष को बताया।

इस अवसर पर साधना चौधरी और राजेंद्र चौधरी ने पंकज चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद, पंकज चौधरी सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माता जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। यह पूरा दौरा एक बार फिर इस बात का सशक्त उदाहरण रहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान और अपनापन मिलता है, तथा संगठन अपने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह मानता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, राजेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, मंटू चौधरी, अमरेंद्र चौधरी, साहुल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, तत्कालीन सभासद दिलीप निराला, शैलेश राजभर, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



खबरें 24
जनसेवा, सादगी और विकास के पर्याय थे शरद त्रिपाठी: जय चौबे
SK Kashyapपत्रकार रींवापार
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने सरकार के सामने रखीं अपनी 15 मुख्य मांगें
HindiEnglishHindi
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी