शुरू न्यूज़
गुरुवार को नाथनगर स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई, जिससे एकेडमी में छात्रों की चहल-पहल से रौनक लौट आई। मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ सत्र का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया और छात्रों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नई ऊर्जा और नए जोश के साथ पठन-पाठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और एसआर ग्रुप के एमडी राकेश चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए हर साल की तरह इस साल भी बेहतर अंक हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने की सीख दी। उन्होंने बताया कि संस्थान लगातार क्षेत्र के छात्रों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने छात्रों का अभिवादन करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा और बताया कि प्रबंधतंत्र छात्रों की बेहतरीन शिक्षा, प्रतियोगिता और खेल के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु संकल्पबद्ध है।
एकेडमी के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय ने छात्रों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई ऊर्जा के साथ नए सत्र की पढ़ाई शुरू करने की सीख दी, जबकि एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने छात्रों से शीघ्र अपना प्रवेश सुनिश्चित कराने का आग्रह किया ताकि उनकी कक्षाएँ छूटने न पाएँ। कार्यक्रम का संचालन एकेडमी के वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी, एसएन शुक्ला, प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवींद्र यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड