शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के धनघटा स्थित हैंसर बाजार विकासखंड परिसर में क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक अत्यंत भावपूर्ण और ऐतिहासिक माहौल में संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कालिंदी चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के चौतरफा विकास को गति देने के लिए करोड़ों के बजट पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
इस स्वीकृत बजट में हैंसर बाजार ब्लॉक के विकास कार्यों के लिए ₹9.63 करोड़ और बीवीजी राम जी क्षेत्र के विकास के लिए ₹17.21 करोड़ शामिल हैं। खंड विकास अधिकारी (BDO) उमेश प्रसाद ओझा ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।
कार्यकाल की अंतिम बैठक होने के कारण दूसरे सत्र में विदाई और सम्मान का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कालिंदी चौहान ने लोकतंत्र के मजबूत स्तंभों—क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC), ग्राम प्रधानों, उपस्थित महिलाओं और पत्रकार बंधुओं को फूल-माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। श्रीमती चौहान ने इस मौके पर कहा कि “यह सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि 5 वर्षों के सामूहिक प्रयासों, विकास यात्रा और आपसी स्नेह का उत्सव है।”
इस भावुक विदाई बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता फतेह बहादुर सिंह उर्फ ‘जखई सिंह’, संजय बहादुर सिंह राठौड़, सर्वेश पांडेय, शिवेंद्र पाठक, लौहरैया मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, विजय चौहान, सच्चिदानंद निगम, ग्राम प्रधान हरिराम यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड