शुरू न्यूज़
दमोह जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते झलौन-झापन घाट पर व्यारमा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। जबलपुर-सागर स्टेट हाईवे से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग पर नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भारी बारिश और बाढ़ में यहां का पुल बह गया था। इसके बाद गर्मी के मौसम में ग्रामीणों ने अस्थायी रूप से नदी में एक रास्ता बनाया था, जिससे आवागमन शुरू हुआ था। हालांकि, इस वर्ष बारिश शुरू होते ही वह अस्थायी रास्ता भी पानी में डूब गया है, जिससे यातायात फिर से बंद हो गया है।
मार्ग बंद होने के कारण अब यात्रियों और वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग 26 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। वे हरदुआ – इमलिया – लकलका – सोमखेड़ा – झापन होकर वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि हर साल बारिश के मौसम में क्षेत्रवासियों को आवागमन की इस समस्या का सामना न करना पड़े।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड