शुरू न्यूज़
दमोह रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से यात्रा कर रही 41 वर्षीय अंजलि यादव शनिवार देर रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। वह अपने पिता और चार बच्चों के साथ यात्रा कर रही थीं। कटनी पहुंचने पर उनके पिता अशोक यादव ने जब उन्हें बर्थ पर नहीं पाया, तो कटनी जीआरपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जांच के दौरान, दमोह रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में अंजलि शनिवार रात करीब 2:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ट्रेन से उतरकर फुटओवर ब्रिज की ओर जाती दिखाई दीं, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला और वह दोबारा ट्रेन में चढ़ती हुई भी नजर नहीं आईं। चूंकि स्टेशन के कैमरों की रिकॉर्डिंग सागर में थी, इसलिए परिजनों ने वहां जाकर फुटेज देखे। मंगलवार दोपहर 3 बजे, अंजलि के भाई प्रेम कुमार महावर और अंकित यादव दमोह पहुंचे और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी से मुलाकात कर अपनी बहन की तलाश में मदद मांगी। एसपी ने उन्हें शहर के सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए, ताकि यह पता चल सके कि महिला स्टेशन से बाहर निकली थी या नहीं।
परिजनों ने बताया कि अंजलि के चार बच्चे हैं और उनके पति विदेश में नौकरी करते हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग न मिलने से परिवार गहरे सदमे में है और किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है। पुलिस ने फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड