शुरू न्यूज़
दमोह शहर के तीन गुल्ली चौराहा स्थित एक स्पा सेंटर पर गुरुवार शाम कोतवाली पुलिस ने अवैध देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने मौके से तीन युवक और तीन युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा सीएसपी एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार और एएसआई सविता रजक के नेतृत्व में की गई। सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि देह व्यापार की सूचना के आधार पर गठित टीम ने दबिश देकर भगवानदास, अंकुर और पप्पू नामक तीन युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा, वहीं तीन युवतियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में रीवा निवासी मुहम्मद आफताब अली स्पा सेंटर का संचालक सामने आया है। पुलिस ने संचालक सहित कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने स्पा सेंटर से अनैतिक गतिविधियों से संबंधित संदेहास्पद सामग्री भी जब्त की है। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड