तहसील ग्राउंड में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने फहराया तिरंगा, परेड का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
दमोह। देश के गौरवशाली 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शनिवार सुबह 9 बजे दमोह जिला मुख्यालय के तहसील ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।
समारोह में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, एसपी आनंद कलादगी, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का माहौल नजर आया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड