हम्मालों और व्यापारियों में विवाद से कृषि उपज मंडी में नीलामी ठप, विरोध में किसानों ने सागर स्टेट हाईवे पर लगाया चक्का जाम
मौके पर पहुंची सागर नाका चौकी पुलिस..
दमोह। शहर की सागर नाका स्थित कृषि उपज मंडी में शनिवार को व्यापारियों और तुलावटियों के बीच तुलाई को लेकर विवाद होने से डांक नीलामी और तुलाई का कार्य पूरी तरह बंद हो गया। इससे जिलेभर से उपज लेकर पहुंचे किसानों की फसल मंडी में ही अटक गई। आक्रोशित किसानों ने शाम करीब 4 बजे दमोह–सागर स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
किसानों का कहना था कि वे हजारों रुपये किराया खर्च कर उपज लेकर मंडी पहुंचे हैं। यदि शनिवार को तुलाई नहीं हुई तो उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाकर फिर आना पड़ेगा। व्यापारियों ने भी विवाद का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ने की बात कही। चक्का जाम के दौरान कई राहगीर जाम में फंसे रहे, जबकि कुछ ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया। सूचना पर देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और सागर नाका चौकी प्रभारी अरविंद दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाइश के बावजूद किसान नहीं माने, जिसके बाद तहसीलदार को मौके पर बुलाया गया।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड