शुरू न्यूज़
दमोह शहर के धर्मपुरा क्षेत्र से रविवार सुबह घर से बिना बताए निकले दो मासूम बच्चों को सिटी कोतवाली पुलिस ने महज कुछ ही घंटों की तलाश के बाद सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्चों के अचानक लापता होने से उनके परिजनों में हड़कंप मच गया था। रविवार रात 11 बजे जैसे ही पुलिस को बच्चों की गुमशुदगी की सूचना मिली, कोतवाली पुलिस ने बिना कोई समय गंवाए तत्काल अपना तलाश अभियान शुरू कर दिया।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और सीएसपी एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन तथा कोतवाली टीआई मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। बच्चों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम ने सक्रियता से सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कंट्रोल रूम, जीआरपी, आरपीएफ, आसपास के थानों सहित सोशल मीडिया के माध्यम से भी सघन जानकारी जुटाई।
सघन तलाश के दौरान दोनों बच्चे आखिरकार गढ़ी मोहल्ले में सुरक्षित मिल गए। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे उनके परिजनों को सौंप दिया। इस सफल खोज अभियान में मुख्य रूप से बजरिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक, एएसआई साहब सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, राजेश ठाकुर, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, आकाश पाठक और ओमप्रकाश रैकवार सहित पूरी पुलिस टीम शामिल रही। बच्चों के सकुशल मिलने के बाद कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने एहतियात के तौर पर सभी अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड