शुरू न्यूज़
दमोह शहर के बरपटी स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार सुबह 9 बजे से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री लखन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण संतोषजनक गति से हो रहा है और प्रथम चरण में यहाँ 100 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड