क्षिप्रा एक्सप्रेस में एसी कोच अटेंडरों से मारपीट, तीन घायल; सलैया स्टेशन के पास हुआ विवाद
वेंडर्स पर गंभीर आरोप, यात्रियों की शिकायत के बाद ट्रेन रुकवाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा
दमोह। दमोह-कटनी मार्ग पर सलैया स्टेशन के पास क्षिप्रा एक्सप्रेस में एसी कोच के अटेंडरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़ी संख्या में पहुंचे वेंडर्स ने तीन अटेंडरों के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें सिर और आंखों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को शनिवार शाम 4 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना के सम्बद्ध मे शाजापुर निवासी अटेंडर देवी सिंह राजपूत ने बताया कि ट्रेन में नौ अटेंडर कार्यरत हैं। इनमें से तीन के साथ मारपीट की गई। अटेंडर सुखयार रायकवार ने आरोप लगाया कि कुछ वेंडर्स पहले भी उनके कमरों में शराब की बोतलें रख देते थे और विरोध करने पर धमकी देते थे। उन्होंने पैसे छीनने के भी आरोप लगाए।
अटेंडरों के अनुसार विवाद बढ़ने पर मारपीट के बाद सलैया स्टेशन के पास ट्रेन खड़ी हुई और पथराव भी हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित वेंडर्स के पास पहचान पत्र या निर्धारित ड्रेस नहीं थी। घटना के बाद यात्रियों ने शिकायत की, जिसके बाद ट्रेन रुकवाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। अटेंडरों ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड