पति से परेशान पत्नी पांच साल के बेटे के साथ पहुंची एसपी ऑफिस,दिया आवेदन।
छतरपुर में पति और ससुराल पक्ष से परेशान एक महिला आज 24 अगस्त दोपहर करीब 4:00 बजे अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। महिला ने शिकायत देकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, धमकी देने और आभूषण छीनने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।महिला पूनम पटेल ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में सरबई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अमर पटेल से हुई थी। महिला का आरोप है कि 20 अगस्त की शाम उसके पति अमर पटेल, जेठ अजय पटेल और ससुर राजाबाबू पटेल ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। शिकायत में जेठ पर आपत्तिजनक तरीके से छूने और डंडे से मारने का आरोप भी लगाया गया है।महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में रहता है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। वहीं, जेठ पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषण छीनने की बात भी शिकायत में कही है।महिला ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही अपनी और अपने पांच वर्षीय बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड