तेज बारिश से बचने छाते के नीचे बैठे तीन लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल के भर्ती।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज पहाड़ी क्रेशर के पास आज दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बबली बंसल (42), करिया बंसल (15) और कालीचरण बंसल (35) शामिल हैं। तीनों को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल वार्ड में भर्ती किया है।परिजनों के अनुसार, तीनों सुबह घर से घूरा और पहाड़ी के बीच स्थित क्रेशर की ओर गए थे।तभी आज 23 अगस्त दोपहर करीब 3:30 बजे लौटते समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे कुछ देर पेड़ के नीचे बैठ गए। बारिश रुकने के बाद जब वे क्रेशर के पास से रोड की ओर आने लगे, तभी दोबारा तेज बारिश शुरू हो गई।इस दौरान तीनों ने सड़क पर छाता खोल लिया और उसी के नीचे बैठ गए। तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली छाते पर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन तीनों घायलों को निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल वार्ड में भर्ती किया, जहां तीनों का उपचार जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड