महोबा रोड फोरलेन पुल के पास ई-रिक्शा पलटा, 45 वर्षीय दुकानदार की मौत,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज निवासी 45 वर्षीय बलराम नामदेव की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। हादसा आज 09 अगस्त सुबह करीब 9:00 बजे छतरपुर से निकलते ही महोबा रोड फोरलेन पुल के पास हुआ।परिजनों के मुताबिक, बलराम नामदेव गांव के रहने वाले भवानीदीन पाल का ई-रिक्शा किराये पर लेकर अपनी दुकान का सामान खरीदने छतरपुर आए थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार होने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बलराम के सिर में गंभीर चोट आई।घटना की सूचना राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल बलराम को गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बलराम नामदेव बागेश्वर धाम में दुकान संचालित करते थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड