शुरू न्यूज़
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काटी रामनगर में 22 वर्षीय नवविवाहिता रोशनी देवी की करंट लगने से मौत हो गई। रोशनी की शादी करीब डेढ़ साल पहले अशोक पटेल के साथ हुई थी। बताया गया कि वह घर में पूजा और घरेलू काम कर रही थी, तभी बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गई। परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद जिला अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद खड़ा हो गया। मृतका की मां रेखा पटेल और मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर रोशनी की करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि रोशनी को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच करंट लगा था, लेकिन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय उसके कपड़े बदले गए और काफी देर बाद अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही फोन पर बात के दौरान रोशनी ने कोई परेशानी नहीं बताई थी।
वहीं, पति अशोक पटेल और उसके परिजनों ने आरोपों को गलत बताया है। पति के मुताबिक रोशनी पूजा कर रही थी, तभी हीटर के तार से उसे करंट लग गया। उसने दावा किया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था और लौटने पर रोशनी को बेहोश पाकर तुरंत अस्पताल ले गया। फिलहाल मायके पक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम और मामले की जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड