जटाशंकर से लौट रहे पांच युवकों की कार कुएं में गिरी, एक गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती।
ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास आज 12 अगस्त शाम करीब 6:00 बजे जटाशंकर से दर्शन कर लौट रहे ईशानगर निवासी पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार अल्टो कार सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट दूर स्थित कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और ईशानगर पुलिस की मदद से चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक और कार अभी भी कुएं में मौजूद बताए जा रहे हैं।घटना में घायल गुड्डा अहिरवार (21), पिता मुन्नालाल अहिरवार, निवासी गैस एजेंसी के पास ईशानगर सहित तीन घायलों को ईशानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक गंभीर घायल को डायल-112 की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि कुएं में पानी अधिक होने के कारण अल्टो कार में फंसे युवक को फिलहाल बाहर नहीं निकाला जा सका है।तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड