शुरू न्यूज़
धरमपुरी तेज बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त नगर में गलियों में पानी ही पानी पुलिस प्रसाशन ने नर्मदा तट से रहनी की अपील
धरमपुरी धार जिले के धरमपुरी नगर सहित क्षेत्र में देर रात हुई तेज मूसलाधार बारिश का पानी सड़कों पर बह निकला वही लोगों को उमस से राहत तो मिली परन्तु निचली बस्तियों में पानी घुसने जैसी समस्या भी आई वही नर्मदा नदी में भी जलस्तर बढ़ने लग गया इस बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नए थाना प्रभारी सरदार सिंह ने लोगो से अपील की है कि नर्मदा नदी से दूर रहे वही उफनते नदी नालों ओर पुलियाओं पर पानी हो तब पार न करे,बता दे देर रात हुई तेज झमाझम बारिश से क्षेत्र के कई नदी नाले उफान पर है,वही मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा, जिससे नगर की प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी बहता नजर आया।
बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी,जिससे देर रात आने-जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में खड़ी फसलों को इस वर्षा से लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सुबह ठंडी हवाओं के साथ वातावरण भी खुशनुमा बना गया
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड