शुरू न्यूज़
धार के धामनोद में नगर के मुख्य मार्ग पर इन दिनों बड़ी संख्या में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सुबह और शाम के समय सड़क पर बैठे या अचानक दौड़कर आने वाले पशुओं के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुख्य मार्ग से रोजाना स्कूल बसों सहित हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन मवेशियों के डेरा जमाए रहने से कई बार चालक संतुलन खो बैठते हैं और हादसे हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं, फिर भी इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
बढ़ते खतरे को देखते हुए राहगीरों, व्यापारियों और नगरवासियों ने प्रशासन एवं नगर परिषद से तुरंत कदम उठाने की मांग की है। लोगों ने आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने और मुख्य मार्ग को पशु-मुक्त बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द कार्रवाई कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड