रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

धामनोद में अधूरे सीवरेज प्रोजेक्ट से सड़कें बनी दुर्घटनाओं का अड्डा, जनता में गुस्सा

Jagannath yadav ( Riporter)

धामनोद विकास के नाम पर घटिया निर्माण, धंसती सड़कें और बढ़ता खतरा… धामनोद में सीवरेज परियोजना पर जनता का फूटा गुस्सा रोज हो रही दुर्घटनाये
धामनोद
विकास के नाम पर अव्यवस्था
दो साल से अधूरा सीवरेज कार्य
बना जनता की मुसीबत…
सीवरेज निर्माण की लापरवाही से धामनोद की सड़कें बनीं हादसों का अड्डा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
घटिया निर्माण, धंसती सड़कें और बढ़ता खतरा… धामनोद में सीवरेज परियोजना पर जनता का फूटा गुस्स
धामनोद धार जिले के धामनोद नगर में, विकास के नाम पर चल रहा सीवरेज प्रोजेक्ट अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य आधा भी पूरा नहीं हो सका है। नगर की प्रमुख सड़कों को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे सड़कें बड़े-बड़े गड्ढ़ों में सब्दात हो गई है स्थानीय लोगों का आरोप है कि, पाइप लाइन बिछाने के बाद, गट्टाँ को तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं भरा जा रहा, बल्कि केवल खानापूर्ति करते हुए घटिया सामग्री से पेचवर्क किया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर करीब 20 से 25 दिन पहले भरे गए एक छह इंच गहरे गड्ढे के लगातार धंसने से वह अब लगभग तीन फीट तक गहरा हो चुका है। गड्ढे के पास बिजली की डीपी होने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। नागरिकों का कहना है कि कई बार मजबूत बेस बनाकर गड्ढे भरने की मांग की गई, लेकिन ठेकेदार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
सूत्रों के अनुसार करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट में कई स्थानों पर गुणवत्ता संबंधी सवाल खड़े हो रहे हैं। पहली ही बारिश में पेचवर्क उखड़ने लगा है और सड़कें कीचड़ व जलभराव से भर गई हैं। पुराने बस स्टैंड से लेकर फूडी चौराहा बायपास तक मुख्य मार्ग की हालत सबसे अधिक खराब बताई जा रही है, जहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। धूल और कीचड़ के कारण दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और बाहर से आने वाले ग्राहक भी धामनोद आने से बच रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शिकायत करने पर, संबंधित ठेकेदार, संतोषजनक जवाब नहीं देते, जबकि संबंधित अधिकारी भी शिकायतों पर समय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं हुई और सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। इस पूरे मामले में धामनोद के नायब तहसीलदार राजेश भिंडे ने कहा कि नगर में सीवरेज कार्य के कारण लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदार को बुलाया जाएगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जायेगा



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी