शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तहसील दिवस के दौरान एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां अपने घर पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत लेकर 13 वर्षीय कक्षा 8 का छात्र अमिताभ अकेले ही डीएम से मिलने पहुंच गया। मासूम चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास लिए इस बच्चे ने बिना किसी झिझक के बेबाक अंदाज में सीधे डीएम से कहा, “साहब, देखना नहीं… इसे करवा दीजिए!”
बच्चे की इस बेबाक बात को सुनकर डीएम भी मुस्कुरा पड़े। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नन्ही उम्र में न्याय के लिए उठी अमिताभ की यह आवाज हर किसी का ध्यान खींच रही है और इस 13 वर्षीय छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड