ग्वालियर के बेला की बाबड़ी के पास कुशवाह समाज के हॉस्टल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया।
ग्वालियर के बेला की बाबड़ी के पास कुशवाह समाज के हॉस्टल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और मौके पर कुर्सियां भी फेंकी गईं।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मौजूद थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सिंधिया को काले झंडे दिखाए जाने के बाद विवाद हुआ और सिंधिया समर्थक कार्यकर्ताओं पर विरोध करने वालों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं।
घटना के बाद पुलिस विरोध करने वाले कुछ लोगों को थाने लेकर पहुंची। पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद ग्वालियर में यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
#gwalior #ग्वालियर #scindia
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड