शुरू न्यूज़
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा की सुविधा और विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए युवाओं ने लंबे समय से चली आ रही आईटीआई कॉलेज की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी युवाओं की प्रमुख मांग है कि तेंदूखेड़ा में जल्द से जल्द आईटीआई कॉलेज का संचालन शुरू किया जाए और तकनीकी शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
धरने पर बैठे युवाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। युवाओं के इस कदम के बाद से पूरे क्षेत्र में इस आंदोलन को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड