सीतानगर डेम में नहाते समय दो युवक डूबे, दमोह से पहुंची SDERF की टीम, मोटर वोट की मदद से रेस्क्यू जारी
दमोह देहात थाना क्षेत्र के सीतानगर सिंचाई परियोजना डेम में रविवार दोपहर नहाते समय दो युवक डूब गए। सीतानगर निवासी दिनेश पटेल और लुकायन निवासी देवेंद्र पटेल डेम पर नहाने पहुंचे थे। बताया गया कि एक युवक का पैर फिसलने पर उसे बचाने के लिए दूसरे ने पानी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला भी मौके पर पहुंची।
घटनास्थल से दोनों युवकों के कपड़े मौके पर मिले हैं। वही एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे के नेतृत्व में मोटर वोट की मदद से रविवार शाम 6 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गोताखोर लगातार डेम में तलाश कर रहे हैं, लेकिन देर शाम तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जहां आस पास के सैकड़ों ग्रामीणों का मौके पर जमावड़ा लग गया। पुलिस के द्वारा जल्द ही दोनों के को ढूंढ निकालने का दावा किया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड