शुरू न्यूज़
दमोह जिला जेल में रविवार दोपहर दो बंदियों के बीच हुए विवाद के दौरान एक एचआईवी पॉजिटिव बंदी का नाखून दूसरे बंदी दीपक सोनी को लग गया। इस घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने घायल बंदी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एहतियात के तौर पर सागर स्थित आईआरटीसी (इंटीग्रेटेड रेफरल एंड ट्रीटमेंट सेंटर) रेफर कर दिया गया।
मामले में रविवार रात करीब 10 बजे जेल उपाधीक्षक एमएल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैरक में हंगामा कर रहे बंदी को शांत कराने के दौरान यह विवाद हुआ था, और इसी दौरान नाखून लगने से दीपक सोनी घायल हो गया। रिकॉर्ड की जांच में यह पुष्टि हुई कि संबंधित बंदी एचआईवी पॉजिटिव है। विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, घायल बंदी को आवश्यक जांच और उपचार के लिए रात में ही सागर भेजा गया है।
जेल प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल बंदी की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड