भांडेर में निकली तृतीय विशाल कांवड़ यात्रा, 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जगह-जगह हुआ स्वा
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर सोमवार, को भांडेर नगर में तृतीय विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में 500 से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। गल्ला व्यापारी संघ की ओर से करीब 300 कलश उपलब्ध कराए गए थे। सोमवार सुबह 9 बजे श्री लक्ष्मण बाला सरकार मंदिर के सोन तलैया कुंड पर विधि-विधान से पूजन सोन तलैया कुंड से भरे कलशों में हरिद्वार से लाया गया गंगाजल भी मिलाया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे कांवड़ यात्रा शुरू हुई। इसके बाद घटिया बाजार होते खाई का बाजार, लहार रोड, राजमाता चौराहा से होते पटेल चौराहे से संकट मोचन मंदिर पहुँची। जहां पर बाल बैंड के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा नगर से होते हुए करीब 12 किलोमीटर का सफर तय कर दोपहर दोपहर 02 बजे सालौन भरौली स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजक प्रमोद पुजारी के अनुसार, यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 100 रुपये शुल्क लेकर पंजीयन किया गया था। पोद्दार की बगिया से कांवड़ और कलश वितरण की व्यवस्था की गई थी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की वापसी के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। सावन के अंतिम सोमवार पर निकली इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड