शुरू न्यूज़
दतिया जिले के भांडेर नगर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ वाली काली माता मंदिर में एक आयोजन के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो सोमवार शाम 5 बजे सामने आने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाया है कि मंदिर परिसर में देर रात अश्लील गानों पर नृत्य कराया गया, जिससे मंदिर की धार्मिक गरिमा और लोगों की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।
इस घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम को बंद करवा दिया। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के वापस लौटते ही कार्यक्रम को दोबारा शुरू कर दिया गया, जो देर रात करीब 1:30 बजे तक लगातार चलता रहा।
इस पूरे मामले से नाराज श्रद्धालुओं ने निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस मामले पर भांडेर पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर कार्यक्रम बंद कराया गया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि उनके जाने के बाद दोबारा इस तरह का आयोजन हुआ है, तो पूरे मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड