शुरू न्यूज़
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा तथा डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर तीखा हमला बोला। हालांकि, कार्यकर्ताओं की उम्मीदों के बावजूद कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंच से स्पष्ट किया कि “प्रत्याशी कोई भी हो, वोट सिर्फ हाथ के पंजे पर पड़ना चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं की मांग के बावजूद उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया और कहा कि “मेरा प्रत्याशी हाथ का पंजा है।” पटवारी ने भाजपा और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को “अहंकारी भैया” कहकर संबोधित किया और दतिया की जनता से इस अहंकार को हराने की अपील की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने पार्टी के आदेश पर चुनाव लड़ने की अपनी तैयारी जताई, जबकि अवधेश नायक ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराने को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया। इसी दौरान, दिग्विजय सिंह के संबोधन के बीच जीतू पटवारी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का फोन स्पीकर पर सुनवाया। राजेंद्र भारती ने दिल्ली में हर्निया के ऑपरेशन के कारण कार्यक्रम में शामिल न हो पाने की जानकारी दी।
कांग्रेस द्वारा अब तक प्रत्याशी की घोषणा न किए जाने से दतिया की राजनीति में यह सवाल और गहरा गया है कि पार्टी उपचुनाव में आखिर किस चेहरे पर दांव लगाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड