*स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय ठेके बंद, फिर भी इंदरगढ़ में खुलेआम बिक रही शराब*
*ग्वालियर रोड का वीडियो वायरल, आबकारी-पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल*
इंदरगढ़ ब्रेकिंग
*स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय ठेके बंद, फिर भी इंदरगढ़ में खुलेआम बिक रही शराब*
*ग्वालियर रोड का वीडियो वायरल, आबकारी-पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल*
दतिया प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय ठेकों एवं अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। बावजूद इसके इंदरगढ़ नगर में नियमों की खुलेआम धज्जियां* उड़ाई जा रही हैं।
*ग्वालियर रोड पर खुलेआम बिक्री, वीडियो वायरल*
नगर के ग्वालियर रोड पर प्रतिबंध के बावजूद शराब की खुलेआम बिक्री* की जा रही है। इसका एक *वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* हुआ है, जिसमें लोग सरेआम शराब खरीदते-बेचते नजर आ रहे हैं
एक महीने पहले *भांडेर रोड पर पुलिस ने कार्रवाई* करते हुए अंग्रेजी एवं देसी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया था। लेकिन आज फिर से *कामद रोड, ग्वालियर रोड, सेवड़ा रोड, नेतुआपुरा* सहित ग्रामीण क्षेत्र की *किराने की दुकानों पर खुलेआम शराब*बेची जा रही है।
*आबकारी-पुलिस खामोश, एसपी ने दिए थे सख्त आदेश*
स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग आखिर खामोश क्यों हैं?
*दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल* ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को पहले ही निर्देश दिए थे कि 15 अगस्त को शुष्क दिवस के चलते किसी भी जगह शराब नहीं बिकनी चाहिए,
लेकिन नगर इंदरगढ़ में आज खुलेआम शराब बिकती पाई गई शराब ठेके पर….
अब देखना होगा आबकारी एवं पुलिस प्रशासन क्या कारवाही करता है??????
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड