शुरू न्यूज़
दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन का दतिया के युवाओं ने पुरजोर समर्थन किया है। युवाओं ने पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने आरोप लगाया कि अपने हक की आवाज उठाने वाले छात्रों को देशद्रोही कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों, खासकर छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। युवाओं ने सवाल उठाया कि जब “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा दिया जाता है, तो फिर छात्राओं पर बल प्रयोग क्यों किया गया? इसके अलावा युवाओं ने सरकारी उपक्रमों से जुड़ी नीतियों, महंगाई और बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल दागे। उनका कहना था कि सरकार द्वारा बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जिससे गरीब छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। युवाओं ने राम मंदिर में कथित चोरी की घटना पर भी अपना कड़ा विरोध जताया।
अंत में युवाओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे दतिया उपचुनाव 2026 में लोकतांत्रिक तरीके से अपने वोट के माध्यम से सरकार और बीजेपी को करारा जवाब देंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड