शुरू न्यूज़
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आशुतोष तिवारी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
नामांकन दाखिल करने से पहले दतिया शहर के किला चौक पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद संध्या राय, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह और जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकास के मुद्दे पर जनता से समर्थन मांगा। इस बड़े शक्ति प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजरें दतिया विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार और मतदान पर टिक गई हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड