शुरू न्यूज़
शिक्षा और चिकित्सा के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले और बस्ती मंडल के युवाओं के प्रेरणास्रोत, नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी और एसआर हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री चतुर्वेदी ने नाथनगर स्थित एसआर कैंपस में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में केक काटकर सभी का अभिवादन किया।
सुबह से ही सोशल मीडिया पर राजनीतिज्ञों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर उनके अग्रज, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन एवं जिले में सामाजिक संरचना के अग्रदूत डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मुख्य आयोजन नाथनगर स्थित एसआर हॉस्पिटल एवं एकेडमी के जॉइंट कैंपस में हुआ, जहाँ एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय और पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सभी स्टाफ ने अपने डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी के साथ केक काटा और फूल-गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी। शिक्षकों, चिकित्सकों सहित अन्य कर्मियों ने पूर्व प्रमुख श्री चतुर्वेदी के दीर्घायु होने की कामना की। सुबह उनके पैतृक आवास पर भी सैकड़ों शुभचिंतकों ने फूल-गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। बस्ती और संतकबीरनगर जिले के हजारों लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से राकेश चतुर्वेदी के दीर्घायु होने की कामना की। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने भी अपने अजीज अनुज पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। बस्ती जिले में स्थित राजन इंटरनेशनल एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी और असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव पांडेय के नेतृत्व में समूचे स्टाफ ने अपने चेयरमैन को जन्मदिन का केक काटकर बधाई दी।
अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पूर्व प्रमुख श्री चतुर्वेदी ने एसआर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, युवा समाजसेवी निहालचंद पांडे, अजय मिश्र, रत्नेश मिश्र, आलोक उपाध्याय, दिग्विजय यादव, हरिश्चंद्र यादव, प्रेमप्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्र, महेंद्र चौधरी, दिलीप अग्रहरि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड