शुरू न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का पीलीभीत में पहली बार आगमन होने पर नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप–संतोष सिंह सिंधु के कार्यालय पर आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नेता सोनू वाल्मीकि, नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के चेयरमैन संदीप–संतोष सिंह सिंधु, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष अनीता कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सभासद, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं ने पूरनलाल लोधी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा, तथा भाजपा की नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।
अपने भव्य स्वागत से अभिभूत पूरनलाल लोधी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में भाजपा के पक्ष में नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ नेताओं के संबोधन और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड