उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार और कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने पीलीभीत के गांधी सभागार में मंडी समिति एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के उपरांत राज्यमंत्री ने मंडी समिति पीलीभीत में उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी और मंडी के कार्यों सहित 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
समीक्षा बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में कोई भी निराश्रित गोवंश घूमता न मिले और मंडी अवसंरचनाओं को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई कर मंडी समिति की सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए ताकि कोई सड़क बदहाल न रहे। इसके साथ ही मंडी के कचरे से खाद बनाने की दिशा में पीपीपी मॉडल पर कार्य करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि पीलीभीत के कृषि उत्पादों को विदेशों में भेजने के लिए यहां एक्सपोर्ट प्रमोशन केंद्र खोलने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें जेवर एयरपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा। राज्यमंत्री ने शहरवासियों को बालकनी और छत पर सब्जियां उगाने की सलाह दी और ड्रिप सिंचाई तथा पॉलीहाउस पर मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में बताया गया कि हाईटेक नर्सरी के जरिए किसान किसी भी मौसम में बीज देकर पौध तैयार करवा सकते हैं। उद्यान विभाग द्वारा मशरूम, ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती पर अनुदान देने के साथ-साथ किसानों को निःशुल्क शाकभाजी बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने भी औद्यानिक खेती पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड