शुरू न्यूज़
नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोटेगांव में एक जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आधी रात को छापा मारकर 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नकदी, वाहनों और अवैध हथियारों समेत करीब 50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया व एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गोटेगांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सराफ के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने सूचना के आधार पर गोटेगांव निवासी सम्मान पटेल के घर पर घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से तीन देशी पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिससे यह भी संकेत मिलता है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की योजना में थे या अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियारों का उपयोग कर रहे थे। जब्त किए गए सामान में 72,070 रुपये नकद, 7 चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो, अल्टो, अर्टिगा, किया) और 4 दो पहिया वाहन शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए सभी 12 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इन अवैध हथियारों के स्रोत का पता लगाने और फरार अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप सराफ के साथ उप निरीक्षक विजय द्विवेदी, ऋषिराज रजक, श्रीराम रघुवंशी और चालक आरक्षक अमित नामदेव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के जुआरियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड