जबलपुर स्थित बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 18 अगस्त को बरगी बांध के 9 गेट खोले गए थे, जिनसे करीब 1031 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा गया। इसके बाद नर्मदा के निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई।
लगातार बढ़ती पानी की आवक को देखते हुए 20 अगस्त को बरगी बांध के 21 में से 13 गेट खोल दिए गए। करीब 4 हजार घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर जलस्तर 8 से 10 फीट तक बढ़ने की सूचना सामने आई।
नरसिंहपुर में भी बढ़ा खतरा
बरगी बांध से छोड़े जा रहे पानी का असर नर्मदा के प्रवाह क्षेत्र में स्थित नरसिंहपुर जिले पर भी पड़ रहा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड