शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के मगहर स्थित गुरुद्वारे पर स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सदर विधायक अंकुर राज त्रिपाठी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक अंकुर राज त्रिपाठी ने अपने सहयोगियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष को एक बड़ी फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया, जिस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, मा सुभाष यदुवंश, एम एल सी जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, उमेश चन्द्र त्रिपाठी, अमित चौबे, अवनीश पांडेय, विकास चौधरी, ज्ञानेन्द्र मिश्र, ठाकुर प्रसाद पाण्डेय, शक्ति विकास पाण्डेय, सौरभ शुक्ला, ओंकार पांडेय, सुमीत मिश्र, दामोदर पांडेय, मुरली पांडेय, शेष नाथ यादव (ग्राम प्रधान चंगेरवा), मगेरा योगेन्द्र निषाद (ग्राम प्रधान जिगिना), गुड्डू सिंह (ग्राम प्रधान तेनुहारी अव्वल), अजय तिवारी (ग्राम प्रधान भुजैनी), श्रवन तिवारी (ग्राम प्रधान कोलहुआ), छोटू पांडेय, देवेन्द्र मिश्र, रविशंकर राय, पीयूष मिश्रा और भोला अग्रहरी सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
इसके पश्चात, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वे मगहर के कबीर आडोटोरियम में आयोजित स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड