शुरू न्यूज़
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को सरदार पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैरमपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र चौहान, प्रधानाचार्या संगीता चौधरी सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे, वहीं यातायात पुलिस की ओर से प्रभारी यातायात परमहंस, मुख्य आरक्षी अयोध्या साहनी, मुख्य आरक्षी आनंद मोहन सिंह और आरक्षी सौरव उपाध्याय ने सहभागिता की। इस दौरान प्रभारी यातायात परमहंस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।
यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, अभिभावकों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकगण ने संतकबीरनगर पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। संतकबीरनगर पुलिस ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण अपील जारी की: “यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा।”
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड