शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘क्रैक साइबर क्राइम अभियान’ के तहत थाना बेलहरकला की साइबर हेल्प डेस्क ने एक पीड़ित को बड़ी राहत प्रदान की है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप, साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में ठगी गई ₹10 हजार की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम पजराभिरी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र राम कृष्ण के साथ 2 दिसंबर 2025 को एक धोखाधड़ी हुई थी। एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रलोभन और झूठा विश्वास दिलाकर गलत ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके खाते से ₹10 हजार एक फर्जी खाते में हस्तांतरित करा लिए थे।
ठगी का पता चलते ही प्रमोद कुमार ने तत्काल बेलहरकला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराया। पुलिस की प्रभावी पैरवी से पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरिकेश भारती, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल दीनानाथ, कांस्टेबल शैलेश यादव और महिला कांस्टेबल वैष्णवी शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जनपद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक, लालच या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं, और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड