शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के सेमरियावा ब्लॉक स्थित वासिन गांव में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे खलीलाबाद सदर के नायब तहसीलदार और खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने कोटे की जांच की। इस दौरान टीम ने राशन कार्ड धारकों का एक-एक कर सत्यापन किया और उनसे खाद्यान्न वितरण से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
जांच के समय कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है और वितरण प्रक्रिया में अनियमितताएं होती हैं। हालांकि, जिला पूर्ति विभाग और नायब तहसीलदार ने जांच पूरी होने तक इस मामले पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि यह जांच पूर्व में वासिन गांव के कोटेदार पर लगे सरकारी राशन के गबन के आरोपों के संबंध में की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड