शुरू न्यूज़
ग्राम पंचायत मरहा के आंगनवाड़ी केंद्र पर नौनिहाल बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्वच्छ, सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक आर.ओ. प्लांट स्थापित किया गया है। इस पहल का लक्ष्य केंद्र पर आने वाले बच्चों और महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पेयजल प्रदान करना है, जिससे जलजनित बीमारियों की रोकथाम, बेहतर स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम स्वस्थ बचपन, सुरक्षित मातृत्व और सशक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया है।
आंगनवाड़ी केंद्र मरहा को ‘सक्षम आंगनवाड़ी 2.0’ के मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आर.ओ. प्लांट की स्थापना के साथ, केंद्र अब आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित होकर निर्धारित मानकों को पूरा करने की दिशा में लगातार अग्रसर है।
ग्राम पंचायत मरहा बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्य में सभी ग्रामवासियों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड