₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

सूखे हैंडपंपों से गहराया पेयजल संकट, सरकारी ट्यूबेल बंद करने की मांग

SADRE ALAM KHAN

संतकबीरनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कम बारिश और गिरते भूजल स्तर के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। खलीलाबाद विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बेयारे और मोहनबरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि सरकारी ट्यूबेल से धान की रोपाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और पर्याप्त वर्षा होने तक इन ट्यूबवेलों का संचालन बंद रखा जाए।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आसपास मौजूद सरकारी ट्यूबवेलों से लगातार पानी निकालकर धान की रोपाई की जा रही है, जिसके अत्यधिक जल दोहन के कारण इलाके का भूजल स्तर तेजी से नीचे गिर गया है। इसी वजह से गांव के कई घरों में लगे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है, जिससे लोगों को पीने, नहाने, खाना बनाने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच पानी की किल्लत ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, कई परिवारों को दूर-दराज के जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारी ट्यूबवेलों का लगातार उपयोग जारी रहा, तो आम लोगों के हिस्से का पानी प्रभावित होगा और आने वाले दिनों में पूरे गांव में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जांच कराई जाए, सरकारी ट्यूबवेलों के संचालन की समीक्षा की जाए और पेयजल संकट को देखते हुए आवश्यक प्रतिबंध लगाए जाएं। ग्रामीणों की नजर अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है, उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन शीघ्र उचित निर्णय लेगा ताकि पेयजल संकट से राहत मिल सके और आमजन को मूलभूत सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी