शुरू न्यूज़
गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची और भतीजे के प्रेम प्रसंग का अंत मारपीट, ब्लैकमेलिंग और पुलिस केस के रूप में हुआ है। दो बच्चों की मां महिला का अपने दियादिन के बेटे, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है, के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला ने बाद में अपनी गलती का अहसास करते हुए पति, बच्चों के भविष्य और सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। उसने भतीजे से दूरी बना ली और उससे मिलने से इनकार कर दिया।
महिला द्वारा रिश्ता तोड़ने और मिलने से इनकार करने पर भतीजा कथित तौर पर नाराज हो गया। आरोप है कि उसने अपनी चाची की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे कई अंदरूनी चोटें व शरीर पर जख्म के निशान आए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि भतीजे ने नहाते समय उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था और जबरन संबंध बनाए रखने का दबाव डाल रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसके पति गुजरात में काम करते हैं और वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी, इसी अकेलेपन के दौरान पड़ोसी गोतिनी के बेटे से उसका संपर्क हुआ और वे रिलेशनशिप में आ गए।
ब्लैकमेलिंग और मारपीट से परेशान होकर महिला ने उचकागांव थाने में आरोपी भतीजे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मारपीट से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल और मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। हालांकि, इस मामले में उचकागांव पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड