रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

हथियारबंद अपराधियों ने गैस चालक से 14,900 लूटे

RAMAN KUMAR

हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरक चालक से 14,900 लूटे, फायरिंग कर हुए फरार
मधेपुरा जिले के ​गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी जाने वाली मुख्य नहर पर गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है. बाइक सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरण पिकअप वाहन के चालक को निशाना बनाते हुए लगभग 14,900 लूट लिए और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाते हुए फरार हो गए.
​मिली जानकारी के अनुसार, ‘यस क्रिष एचपी गैस ग्रामीण वितरक’ के चालक देवकृष्ण उर्फ देवू मेहता गुरुवार को पिकअप गाड़ी से बभनी की ओर गैस सिलेंडर वितरण के लिए जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने 12 सिलेंडर बेचकर प्राप्त 12,600 पिकअप की डिक्की में रखे थे, जबकि 2,300 उनकी जेब में रखे पर्स में थे.
​पीड़ित चालक देवकृष्ण मेहता ने बताया कि गम्हरिया की ओर से एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा किया. गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने हथियार लहराकर डिक्की में रखे 12,600 और पर्स में मौजूद 2,300 कुल मिलाकर 14,900 लूट लिए
विरोध करने पर एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी और तेजी से बभनी की ओर भाग निकले. गनीमत रही कि गोली चालक को नहीं लगी.
​घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में जब थानाध्यक्ष राघव शरण से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे फिलहाल किसी विभागीय कार्य से सुपौल में हैं और उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी