शुरू न्यूज़
बस्ती मंडल की तकनीकी लेखा परीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) टीम ने शुक्रवार को बेलहर कला ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंडल स्तरीय तकनीकी परीक्षक अंकुर वर्मा के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र पंचायत द्वारा वर्ष 2025-2026 के लिए कराए गए विभिन्न कार्यों की गहन जांच की।
निरीक्षण के दौरान, टीम ने ब्लॉक मुख्यालय में नवनिर्मित बीडीओ कक्ष और ब्लॉक प्रमुख कक्ष का भी जायजा लिया और उनके निर्माण पर संतोष व्यक्त किया। इस औचक निरीक्षण में एडीओ पंचायत पंकज सिंह, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, अजित सिंह, अकाउंटेंट प्रवीन कुमार यादव, रवि कुमार, संजय चौधरी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक, मनरेगा जेई सहित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मदन गोपाल, समाज कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार, अनूप कुमार, आशुतोष कुमार आशुतोष शर्मा, कमल अहमद और प्रदीप नारायण त्रिपाठी जैसे कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान, अंकुर वर्मा ने प्रभारी बीडीओ अवधेश कुमार समाज कल्याण को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न मदों में आवंटित धनराशि का समय पर सदुपयोग करने और निर्माण कार्यों के लिए नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया। वर्मा ने यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र पंचायत की बैठकें और कार्य योजनाएं समय पर तैयार और आयोजित की जाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की तस्वीरों का सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार का बदलाव रोका जा सके। पंचायती राज विभाग को परिवार रजिस्टर की नकल और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र केवल जांच के बाद ही जारी करने के निर्देश मिले, साथ ही परिवार रजिस्टर को समय-समय पर अपडेट करने और इन कार्यों में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड