शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी साक्ष्य बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश करते समय पुलिस फायरिंग में घायल हो गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री हरिकेश भारती व एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने मोहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू और मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले, दोनों निवासी नगर पंचायत बेलहरकला के टोला पनभरा को आज दिनाँक 01.07.2026 को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया। इन पर मु0अ0सं0 187/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पूछताछ के बाद अभियुक्तों ने दुष्कर्म कर हत्या करने की बात स्वीकार की है, जिसके आधार पर अब मुकदमे में दुष्कर्म, पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
घटना का विवरण यह है कि दिनाँक 28.06.2026 को एक वादिनी ने थाना बेलहरकला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को लगभग 15 दिन पहले कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था और तीन दिन पहले वापस घर छोड़ गया था। 28 जून की सुबह करीब 2 बजे वह बिस्तर पर नहीं मिली और सुबह 7 बजे उसकी मृत लाश कब्रिस्तान के बगल में सागौन के पेड़ की टहनी से उसके ही दुपट्टे में बंधी, जमीन पर पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार, यह घटना पूरी तरह से हत्या कर साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से नाटकीय ढंग से की गई थी।
गिरफ्तारी के बाद थाना बेलहरकला पुलिस अभियुक्तों को मृतका के मोबाइल की बरामदगी के लिए ग्राम कुशहरा दरही रोड, ग्राम जंगल बेलहर, सुबह करीब 4:00 बजे ले गई। मोबाइल और सिम की तलाश के दौरान, दोनों अभियुक्त भागने लगे। बार-बार रुकने की आवाज देने पर भी जब वे नहीं रुके, तो पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए उन पर फायर किया, जिससे दोनों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। घायल अभियुक्तों को तुरंत सरकारी गाड़ी से प्राथमिक उपचार हेतु सीएससी मेहदावल भेजा गया, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने इस सराहनीय कार्य के लिए गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड