शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के दक्षिणांचल स्थित प्रतिष्ठित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती की आराधना की गई और संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नौनिहालों और शिक्षकों को सफलता के मूलमंत्र दिए गए, साथ ही नौनिहालों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी, सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने मां सरस्वती की आरती और पूजन किया। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने ग्रामीण अंचल में स्थापित संस्थान के नौनिहालों द्वारा समय-समय पर अपनी प्रतिभा साबित करने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने तथा निष्ठा से सफलता का नया आयाम स्थापित करने का संकल्प दिलाया, और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि नए सत्र में सभी शिक्षक और छात्र पूरी निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें और संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिभावकों के अपेक्षित सहयोग से इस सत्र में संस्थान के नौनिहाल निश्चित रूप से इतिहास रचेंगे और अपनी प्रतिभा से खुद को सफलता के शिखर पर स्थापित करेंगे। असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य देव कुमार गोस्वामी ने मैनेजमेंट को बेहतर परिणाम देने का भरोसा दिलाया।
संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है और प्रवेश के लिए छात्रों व अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मनोज कुमार पांडेय ने अभिभावकों से जल्द से जल्द अपने बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्र, महेंद्र चौधरी, दिग्विजय यादव, धर्मेंद्र चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड