शुरू न्यूज़
अजमेर में दरगाह शरीफ के देग ठेका प्रकरण में ₹20 लाख के कथित गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में दरगाह थाना पुलिस ने अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान खुद्दाम ख्वाजा साहब के पूर्व सचिव शेखजादा एहतेशाम चिश्ती और देग ठेकेदार सैयद अनवर मोहम्मद नियाजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अंजुमन के वर्तमान सचिव शेखजादा लियाकत अली चिश्ती की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।
शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2018 के उर्स के दौरान दरगाह शरीफ की देग का ठेका ₹3 करोड़ 77 लाख 40 हजार 100 में दिया गया था। ठेके की शर्तों के अनुसार, अंजुमन को ₹1 करोड़ 25 लाख 80 हजार 33 मिलने थे। ठेकेदार ने बैंक चेक और नकद के माध्यम से ₹1 करोड़ 5 लाख 80 हजार जमा कराए थे, जबकि ₹20 लाख अभी भी बकाया रह गए थे।
आरोप है कि वर्ष 2020 में तत्कालीन सचिव ने बकाया राशि की वसूली के लिए ₹10-10 लाख के दो मूल चेक और एक वचन पत्र अपने कब्जे में लिए थे। बाद में, ठेकेदार से मिलीभगत कर इन दस्तावेजों को संस्था के रिकॉर्ड से कथित तौर पर गायब कर दिया गया, जिससे ₹20 लाख का गबन कर संस्था को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड